फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सऊदी से कमाकर लौट रहा अधेड़ हुआ जहरखुरानी का शिकार

सऊदी से कमाकर लौट रहा अधेड़ हुआ जहरखुरानी का शिकार

Wed, 13 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
सऊदी से कमाकर लौट रहे इलाहाबाद जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के बरिस्ता कला गाँव निवासी एक अधेड़ जहर खुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानों को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों का सामान लूट लिया ।
विज्ञापन

इलाहाबाद जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बरिसता कला निवासी फूल चन्द्र(45) सऊदी अरब से घर आने के लिए इलाहाबाद आया फिर रोडवेज की बस पर घर आने के लिए सवार हुआ। इलाहाबाद से बस चलते ही जहरखुरानो ने कोई जहरीला पदार्थ खिला कर कीमती सामानों को लूट लिया । अचेत होने पर बस में सवार यात्रियों ने चालक परिचालक को सूचना दी। तबतक बस मुंगराबादशाहपुर पहुंच चुकी थी। पुलिस को सूचना देकर मुंगराबादशाहपुर में परिचालक ने उसे उतार दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यात्री के जेब से मिले पासपोर्ट से उसकी पहचान हुई। सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed