फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लोहे की राड से मारकर ऑटो चालक की हत्या

लोहे की राड से मारकर ऑटो चालक की हत्या

Sun, 03 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
लोहे की राड से मारकर ऑटो चालक की हत्या
काजीपुर में आटोरिक्शा चालक कीहत्या के बाद पहुंची पुलिस
नेवढ़िया। क्षेत्र के काजीपुर दरगाह गांव के पास शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने लोहे के राड से हमलाकर आटो चालक की हत्या कर उसकी लाश को सूखी नहर में फेंक दिया। उसका आटो रिक्शा भी बगल खाई में पलट दिया गया था। शनिवार को तड़के शव देखे जाने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की जेब से उसका पहचान पत्र मिला जिससे उसकी शिनाख्त महेंद्र पटेल (40) निवासी मुंशीपुर नेवढ़िया के रूप में हुई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नेवढ़िया थाना क्षेत्र के काजीपुर दरगाह गांव के लोग सुबह खेत की तरफ निकले तो नहर में पड़े युवक का शव देख शोर मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पास में ही खाई में टेंपो पलटा हुआ था। मृतक के कमर में रस्सी बंधी थी और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पास में ही लोहे की राड पड़ी थी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय, सीओ राम भवन यादव, डाग स्क्वॉड, फोरेंसिक एक्सपर्ट और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। शव के पास से डाग स्क्वॉड करीब पांच सौ मीटर आगे इस्लामिया विद्यालय के पास जाकर रुक गया। मौके से मृतक का मोबाइल व पहचान पत्र मिला। इसके आधार पर मृतक की पहचान नेवढ़िया थाना क्षेत्र के मुंशीपुर गांव निवासी महेंद्र पटेल (40) पुत्र बृजराज पटेल के रूप में हुई। वह ऑटो चालक था। परिवार के लोगों की मानें तो शुक्रवार की शाम कुछ अज्ञात लोग इटाए से रामनगर के लिए उसका आटो रिजर्व किया था। काजीपुर दरगाह के पास लाकर शुक्रवार की रात किसी समय उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई सुरेंद्र पटेल की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही ही। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed