फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   टेंडरिंग में धांधली उतार दिया स्ट्रीट लाइटें

टेंडरिंग में धांधली उतार दिया स्ट्रीट लाइटें

Thu, 23 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
बदलापुर नगर पंचायत में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को आनन फानन में उतार दिया गया। अधिकारी द्वारा कराई गई ई-टेंडरिंग प्रक्रिया को अचानक निरस्त किए जाने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होते ही 11 स्ट्रीट लाइटों को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने उतरवा लिया। इसे लेकर कस्बे में चर्चा है।
विज्ञापन

विधायक रमेश चंद्र मिश्र के प्रयास से स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए अधिशासी अधिकारी द्वारा ई टेंडरिंग कराई गई थी। फर्म विश्वनाथ इंटरप्राइजेज ने आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी जौनपुर तथा विभागीय अधिकारियों को इस बात का शिकायती पत्र भेजा कि उसने 36 प्रतिशत कम दर पर कार्य करने हेतु निविदा डाली थी। किंतु अधिशासी अधिकारी कम लागत के टेंडर को निरस्त कर आरजी ट्रेडर्स इलाहाबाद के 0.79 प्रतिशत अधिक लागत पर टेंडर स्वीकार कर लिया गया। स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण भी कर दिया गया। शिकायत के बाद अधिशासी अधिकारी ने टेंडर प्रक्रिया को ही निरस्त कर दिया। इसकी जांच उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी कर रहे हैं। इसी बीच फर्म विश्वनाथ इंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर विजय कुमार सिंह ने टेंडर प्रक्रिया में हुई धांधली की शिकायत उच्च न्यायालय में की। उच्च न्यायालय ने भी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अचानक टेंडर प्रक्रिया निरस्त किए जाने के बाबत बदलापुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed