{"_id":"5a1085224f1c1b59678bcae0","slug":"15110322072-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल अधीक्षक ने दिया स्पष्टीकरण, मांगी माफी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल अधीक्षक ने दिया स्पष्टीकरण, मांगी माफी
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के सिपाही विनय सिंह और राधेश्याम सिंह हत्याकांड में देवरिया जेल में बंद मुख्य आरोपी अजय सिंह उर्फ केडी को पेश नहीं करने पर अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय अशोक कुमार ने देवरिया जेल अधीक्षक को कारावास की चेतावनी दी। जेल अधीक्षक ने कोर्ट में स्पष्टीकरण भेजा कि अस्वस्थता के कारण केडी को नहीं पेश किया जा सका। असुविधा के लिए उन्होंने कोर्ट से माफी मांगी है। वादी केदार सिंह के बयान पर जिरह के लिए 5 दिसंबर तिथि नियत की गई है। 23 मई 2016 को सुबह10:30 बजे तरांव मोड़ पर पूर्व बीडीसी राधेश्याम सिंह व सिपाही विनय सिंह की हत्या की प्राथमिकी आरोपी केडी व अन्य के खिलाफ केदार सिंह ने दर्ज कराई थी। आरोप पत्र दाखिल होने के के बाद मामले में गवाही में चल रही है।
विज्ञापन