{"_id":"5a1085204f1c1b3c3d8b85d2","slug":"151103220516-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की जनसभा में डाल सकते हैं खलल?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुख्यमंत्री की जनसभा में डाल सकते हैं खलल?
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की 21 नवंबर को टीडी कालेज के मैैदान पर होने वाली सभा में कुछ युवकों द्वारा खलल डालने की तैयारी करने की भनक पर मिलने पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। खुफिया सूत्रों को ऐसी जानकारी मिली है। हालांकि पुलिस अधीक्षक केके चौधरी का कहना है कि इस तरह का कोई इनपुट नहीं मिला है लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
नगर निकाय चुनाव में मुुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कुछ राजनीतिक दलों के लोग परेशान हैं। उन्हें इस बात का भय सता रहा है कि मुख्यमंत्री की सभा से समीकरण बिगड़ सकते हैं। ऐसे में सभा में खलल डालने की प्लानिंग बन रही है। इनके अलावा खुटहन कांड को लेकर भी विरोध प्रदर्शन सभा में कुछ लोग कर सकते हैं। ऐसी भनक प्रशासन को भी मिली है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और ऐसे लोगों पर निगाह रखने के लिए सादे वेश में पुलिस कर्मियों को जनसभा स्थल पर लगाने की तैयारी में है। ताकि ऐसे लोग अपने मकसद में कामयाब न हो सके। शुक्रवार को टीडी कालेज में बन रहे मंच का अधिकारियों ने निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। एसपी केके चौधरी का कहना है कि ऐसी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है लेकिन सभा में खलल डालने का अगर किसी ने प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।21 नवंबर को नगर के टीडी कॉलेज के मैदान में होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता खलल डाल सकते हैं। खुफिया सूत्रों से ऐसी जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है । सभा में सादे ड्रेस में भी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे । आशंका है कि विरोध करने वाले लोग क्चछ्वक्क कार्यकर्ताओं के भेष में ही सभा में आ सकते हैं।