फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दूकान, घर और मंदिर से लाखों की चोरी

दूकान, घर और मंदिर से लाखों की चोरी

Sun, 05 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के जफराबाद, गौराबादशाहपुर, मीरगंज, मड़ियाहूं और चंदवक थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों ने तीन दुकानों, एक घर और मंदिर से नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

धर्मापुर प्रतिनिधि के अनुसार जफराबाद क्षेत्र के भुलेमऊ धर्मापुर बाजार में स्थित जूते चप्पल की दुकान की छत काटकर घुसे चोरों ने नकदी समेत हजारों का माल पार कर दिया। बगल में स्थित स्टूडियो को भी चोरों ने खंगाला। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ठकुरची गांव निवासी श्री चंद मौर्या की भूलेमऊ घर्मापुर में मनोज शू सेंटर के नाम से दुकान है। शनिवार को जब वह अपनी दुकान खोले तो देखा छत की पटिया काट दी गई थी और दुकान से कीमती माल व नकदी गायब था। दुकानदार के मुताबिक दोनों दुकानों से नकदी समेत 80 हजार से अधिक का माल गायब है। उधर, गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर निवासी झूरी यादव के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी व जेवरात समेत दो लाख से अधिक का माल पार कर दिया। घर में रखा बाक्स चोर उठा ले गए और घर से तीन सौ मीटर दूर बाक्स तोड़ उसमें रखा सारा माल निकाल लिया। मड़ियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गोपालपुर चोरारी स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास ब्यूटी पार्लर की दुकान से चोरों ने ताला तोड़कर पचास हजार का सौंदर्य प्रसाधन के सामान पार कर दिया। ब्यूटी पार्लर संचालिका ज्योति गुप्ता ने कोतवाली मडियाहूं में तहरीर दी है।
विज्ञापन

डोभी प्रतिनिधि के अनुसार चंदवक थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर पतंजलि जनरल स्टोर के छत की पटिया काटकर चोरों ने 10 हजार नकदी और 25 हजार से अधिक कीमत का सामान उठा ले गए। सुबह दुकानदार दिनेश कुमार सेठ ने पुलिस को सूचना दी। मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गोधना गांव स्थित पहलवान वीर बाबा धाम से चोरों ने पीतल का एक 15 किलो का एक और पचास छोटे घंटे उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर श्रद्धालु जुट र्गए। चोरी गए घंटों की कीमत बीस हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed