फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छेडख़ानी करने वाले युवक को छात्राओं ने पीटकर पुलिस को सौंपा

छेडख़ानी करने वाले युवक को छात्राओं ने पीटकर पुलिस को सौंपा

Sun, 05 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
मड़ियाहूं। स्थानीय कस्बे में कोचिंग में बढ़ने वाली छात्रा ने सहेलियों के साथ मिलकर छेड़खानी करने वाले एक युवक की पिटाई कर दी। छात्रा का आरोप है कि युवक रोज बस में उसके साथ छेड़छाड़ करता था। इससे आजिज आकर उसने सहेलियों के साथ उसकी पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले किया। छात्रा से तहरीर लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा मड़ियाहूं में एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करती है। वह रोज बस से कोचिंग आती है। छात्रा के मुताबिक उसे पिछले कुछ दिनों से साहो पट्टी गांव का एक युवक आते जाते बस में छेड़ता था। शनिवार को सुबह वह बस से मडियाहूं आ रही थी। रास्ते में युवक उसी बस में सवार हुआ और छेड़खानी करने लगा। मड़ियाहूं में जैसे ही बस पड़ाव पर रुकी और युवक नीचे उतरा, उसी दौरान छात्रा ने सहेलियों के साथ युवक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई करने के बाद उसे पकड़कर छात्राएं कोतवाली ले गईं जहां उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने छात्रा से तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed