फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार

बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Oct 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के कोईलारी बाजार के पास बुधवार की रात एक गांव की वृद्ध महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसे मारपीटकर घायल करने के मामले में पुलिस केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चंदवक इलाके के एक गांव निवासी बुजुर्ग महिला बाजार में शराब ठेके के पास चना बेचकर आजीविका चलाती है। बुधवार की देर शाम वह दुकान से शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। जहां नशे में धुत तीन लोगों ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। गांव के ही दो युवक शौच के लिए खेत की तरफ गए तो महिला के चीखने की आवाज सुनकर पास गए तो आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गए। शोर सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उसे जला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर एसपी केके चौधरी रात में ही मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश पुलिस को दिया था। पीड़ित महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर गुरुवार को दोपहर मूरखा गांव के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल राम, अनिल गौड़, कल्लू कहार अइलिया गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed