फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   टेंट कारोबारी की पिटाई कर बदमाशों ने लूटा

टेंट कारोबारी की पिटाई कर बदमाशों ने लूटा

Wed, 18 Oct 2017 12:26 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। धनतेरस के मौके पर शाहगंज से खरीदारी कर घर लौट रहे टेंट कारोबारी को मंगलवार की देर शाम ताखा चिरैयामोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने पिटाई कर घायल कर दिया। उसके पास से चांदी की मूर्ति, सोने की चैन, 25 हजार नकदी समेत डेढ़ लाख का माल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फैजाबाद रोड की तरफ फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के धुधरी गांव निवासी परमेश्वर सिंह (27) टेंट का कारोबार करते हैं। वह मंगलवार को बाइक से शाहगंज आए थे। यहां एक ज्वैलरी की दूकान से चांदी की लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीद कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। शाम को करीब आठ बजे वह ताखा चिरैयामोड़ के पास पहुंचे थे तभी पुलिया पर पहले से मौजूद पांच की संख्या में बदमाशों ने परमेश्वर को रोक लिया। रुकते ही एक बदमाश ने उनकी बाइक से चाभी निकाल लिया। बदमाशों ने उनके पास से चांदी की मूर्ति छीनने लगे। उन्होंने विरोध किया तो जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद बदमाश उनके पास से चांदी की मूर्ति, 25 हजार नकदी, गले से सोने की चेन समेत डेढ़ लाख से अधिक का माल लूट लिया और फैजाबाद की तरफ फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो आस पास के लोग आ गए। लोगों ने सूचना उनके परिजनों को दी। घटना स्थल से चार किलोमीटर दूर घर होने के नाते परिजन भी पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल कारोबारी को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां से रेफर कर दिया गया। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तरफ से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। एसपी सिटी अनिल पांडेय का कहना है कि पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed