{"_id":"59e64fac4f1c1b69678b628f","slug":"150826596920-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दूकान और एक घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दूकान और एक घर से लाखों की चोरी
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर/जफराबाद। मुंगराबादशाहपुर और जफराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार की रात चोरों ने एक घर और दो दूकानों में घुसकर नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ितों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हेमापुर तरहठी गांव में सोमवार की रात चोर बृजेश शुक्ला के दस कमरों के पक्के मकान में घुस गए। उस समय परिवार के सभी सदस्य अपने अपने-कमरे में सो रहे थे। चोर छत के रास्ते सीढ़ी से आंगन में उतरे और बंद पड़े कमरों को खंगाल डाला। परिवार के लोग सुबह उठे तो देखा कि कई कमरों में सामान बिखरा पड़ा है। कुछ दूर खेत में लोहे का बाक्स टूटा हुआ मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। परिवार के लोगों के मुताबिक करीब डेढ़ लाख पये रुके गहने चोरी हुए हैं।
जफराबाद थाना क्षेत्र के धर्मापुर सरैंया बाजार में चोरों ने सोमवार की रात सराफा समेत दो दो दूकानों का शटर चांड़ कर हजारों का सामान पार कर दिया। जौनपुर नगर निवासी रोहित सोनी की धर्मापुर बाजार में लालचंद विश्वकर्मा के मकान में विद्या ज्वैलर्स के नाम से आभूषण की दूकान है। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शटर टूटा देख दूकानदार को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे दूकानदार ने देखा कि दूकान में रखे दस जोड़ी चांदी के पायल, एक जोड़ी कड़ा सहित दो सोने की कील गायब थी। उधर, गौराबादशाहपुर बाजार निवासी बाबूराम जायसवाल के घर में घुस कर पूरे घर के तालों को चटका दिया । चूंकि बाबूराम का परिवार यहां रहता नहीं है। इसलिए चोरों के हाथ कोई कीमती चीज नहीं लगी। चोरों ने उनके मकान में ही संचालित क्लीनिक से ट्रीटमेंट बॉक्स, बीपी मीटर, थर्मामीटर, ग्लूकोज के बोतल आदि दवाएं उठा ले गए। चोर डा. गिरजाशंकर यादव की डिग्री भी उठा ले गये। सूचना पर पहुंची जफराबाद और गौराबादशाह पुलिस चोरी की छानबीन कर रही है।