{"_id":"59dfb74a4f1c1bdb538b72ea","slug":"1507833736119-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे के चयन में धांधली को लेकर मारपीट, 19 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटे के चयन में धांधली को लेकर मारपीट, 19 घायल
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिलकथुआ गांव में सरकारी कोटे की दूकान के चयन के दौरान एक पक्ष की ओर से पक्षपात का आरोप लगाए जाने को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां छह लोगों की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से 19 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
पिलकथुआ गांव में कोटे की दूकान के चयन के लिए बुधवार को खुली बैठक आयोजित की गई थी। इसमें पृथ्वीराज यादव और प्रमोद यादव ने दूकान के लिए आवेदन किया था। ब्लाक के अधिकारी व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुई बैठक में पृथ्वीराज यादव नए कोटेदार चुने गए। प्रमोद के पक्ष के लोगों ने अधिकारियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। कहा कि पृथ्वीराज के पक्ष में नाबालिगों की भी गिनती कर ली गई। लोगों के समझाने के बाद लोग शांत हो गए लेकिन दोनों पक्षों में तनाव बना था। गुरुवार की सुबह दोनों पक्षों में उसी बात को लेकर कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष से सेवालाल, डब्बू, राहुल, रोहित कृष्ण कुमार, भरत लाल, चंद्रभान और दूसरे पक्ष से लालू, सूर्यबली, कृपाशंकर, अच्छेलाल, रविशंकर, मुन्नीलाल, शशिकांत, रामकुमार, श्यामबली, लालती, पूनम, मीरा को चोटें आईं। गंभीर रूप से चोटिल कृष्णकुमार, लालती, पूनम, मीरा, श्यामबली, शशिकांत को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों से 19 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है।