फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   उचक्कों ने उड़ाया ढाई लाख रुपयों से भरा बैग

उचक्कों ने उड़ाया ढाई लाख रुपयों से भरा बैग

Sat, 23 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय रोडवेज डिपो पर बस पकडने के लिए पहुंचे व्यापारी के मुनीम का रुपयों से भरा बैग उचक्कों ने पार कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

वाराणसी के विशेश्वरगंज स्थित मेवा कारोबारी के यहां अजय श्रीवास्तव मुनीम है। शनिवार को वह तकादे के लिए शाहगंज आया था। बाजार के व्यापारियों से दो लाख 50 हजार रुपये की वसूली करके वह वाराणसी लौटने के लिए रोडवेज डिपो पहुंचा। जहां बस के इंतजार में डिपो के पास स्थित एक जलपान की दूकान पर बैठा था। बेंच पर बैग रखकर वह जलपान करने के बाद हाथ धोने के लिए बेसिन के पास गया। इस बीच उचक्कों ने रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। थोड़ी देर में जब वह बैग की तरफ पलटा तो बैग नदारत देखकर उसके होश उड़ गये। भुक्तभोगी ने घटना की खबर स्थानीय पुलिस व अपने मालिक को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। कोतवाल नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि व्यापारी के मुनीम के साथ घटना हुई है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed