{"_id":"59c6a0984f1c1b35688b6225","slug":"150618950211-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान से मुकरने पर वाद दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बयान से मुकरने पर वाद दर्ज
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुकहा गांव में 18 वर्ष पूर्व मड़ई जलाने और दीवार को कुदाल फरसा से खोदकर गिराने के मामले में वादी कोर्ट में अपने बयान से मुकर गया। इसके कारण आरोपी बरी कर दिए गए। कोर्ट में झूठी गवाही देने पर वादी के खिलाफ शनिवार को एडीजे द्वितीय मनोज कुमार सिंह गौतम ने प्रकीर्ण वाद दर्ज करते हुए नोटिस जारी किया है।
राबादशाहपुर थाना क्षेत्र की के कुकहा गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी दयाशंकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 जून 1999 को 10:00 बजे गांव के ही आरोपी सुदामी देवी व उसकी पुत्री सुनीता और लड़का राणा प्रताप ने मड़ई को जलाकर व दीवार को कुदाल, फरसा से खोदकर गिरा दिया। पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी करके सुदामी और सुनीता के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। कोर्ट में बयान के समय वादी उर्मिला देवी अपने बयान से मुकर गई। इससे आरोपियों को बरी कर दिया गया साथ ही कोर्ट में झूठी गवाही देने पर वादी के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज करते हुए नोटिस जारी किया है। (ब्यूरो)
हत्या का आरोपी पति का समर्पण
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के दहेज हत्या के मामले में गोधना निवासी आरोपी पति संतोष कुमार पुत्र विहारी लाल ने शनिवार को सीजेएम अभिनय कुमार मिश्र की अदालत में समर्पण कर दिया। इसे संज्ञान में लेते हुए मजिस्ट्रेट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। (ब्यूरो)