{"_id":"59beb8834f1c1b1b688b5208","slug":"150567132916-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से घर में लगी आग, भारी क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्टसर्किट से घर में लगी आग, भारी क्षति
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी महबूब आलम के घर में रविवार की भोर में शार्टसर्किट से आग लग गई। इस घटना में घर में मौजूद लाखों के सामान जलकर राख हो गए। घटना के समय परिवार के सदस्य मकान की छत पर सो रहे थे। पड़ोसियों ने बाहर से सीढ़ियां लगाकर आग से घिरे लोगों को सुरक्षित निकाला।
कमालपुर गांव के निवासी महबूब शनिवार को अपने किसी रिश्तेदार के घर गए थे। परिवार के सभी सदस्य मकान की छत पर सो रहे थे। भोर में घर से तेज धुआं उठता देख पड़ोस के लोगों ने शोर मचाया। जब तक लोग पहुंचे तब तक आग पूरे मकान में फैल चुकी थी। मकान की छत पर सो रहे लोगों के लिए बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। पड़ोस के लोगों ने बांस की सीढ़ी के सहारे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जब तक आग पर लोगों ने काबू पाया तक मकान में रखे तमाम इलेक्ट्रानिक उपकरण, खाद्यान्न, कपड़े व अन्य कीमती सामान समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई थी।