{"_id":"59b6d9e44f1c1bf87f8b5f49","slug":"150515557820-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत, जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत, जाम
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के पास सोमवार को दोपहर स्कूल से लौटते समय ट्रक की चपेट में आने कक्षा सातवीं के छात्र की मौत हो गई। चालक भाग निकला। घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रख कर मुंगराबादशाहपुर-सुजानगंज मार्ग पर जाम लगा दिया।
धरमपुर गांव निवासी दीपक मिश्रा का 12 वर्षीय बेटा सुमित गांव के ही एक निजी स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे स्कूल से छुट्टी होने पर सुमित पैदल घर जा रहा था। वह घर से करीब दो सौ मीटर पहले पहुंचा था, तभी मुंगराबादशाहपुर से सुजानगंज की तरफ़ जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई । जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष केके मिश्र मौके पर पहुँचे । लोगों की माँग थी कि ट्रक चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए । चालक को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने का भरोसा देकर करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने जाम को समाप्त करवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।