{"_id":"59a70ab34f1c1b45738b4800","slug":"150411948116-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर में सेंध सगाकर हजारो का माल पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर में सेंध सगाकर हजारो का माल पार
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसठी। क्षेत्र के निगोह बाजार स्थित मेडिकल स्टोर की दूकान में पीछे से सेंध काटकर मंगलवार की रात चोरों ने नकदी समेत हजारों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। उसकी पुलिस को दे दी है। निगोह व्यापार मंडल के अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता की सूर्या मेडिकल के नाम से मेडिकल की दूकान है। रोज की तरह राजकुमार के छोटे भाई मीतलाल गुप्ता रात लगभग 9.30 बजे दूकान बंद कर जमुनीपुर घर चले गए। रात में चोरों ने पीछे से सेंध काटकर दूकान के गल्ले में रखा 55 हजार रुपये और कुछ कीमती दवाएं उठा ले गए। सुबह शौच के लिए खेत में गए लोगों की निगाह सेंध लगी दीवार पर पड़ी। तो इसकी जानकारी दूकान मालिक को दिया। सूचना मिलने पर दूकान मालिक मौके पर पहुंचा तो गल्ले से रुपये गायब थे। पूरा सामान बिखरा पड़ा था।