{"_id":"59a316424f1c1ba1248b49fd","slug":"150386029316-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर क़ब्र से शव निकाल कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर क़ब्र से शव निकाल कराया पोस्टमार्टम
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर निकाला दफनाया गया शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतासराय। क्षेत्र के सोंगर गांव में दो माह बीस दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से हुई मठोरन की मौत के मामले में पुत्र ने हत्या की आशंका जताई थी। उसने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। अदालत के आदेश पर रविवार को तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र से शव निकाल कर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोेंगर निवासी मठोरन (65) पिछले छह जून को घर से निकले थे और 8 जून की सुबह घर से तीन सौ मीटर दूर नाले में उनका शव पाया गया था। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव कब्रिस्तान में दफन कर दिया था। कुछ दिन बाद मठोरन के पुत्र राम मिलन को पता चला की उसके पिता की मौत डूबने से नहीं हुई है बल्कि उनकी हत्या की गई है। राममिलन ने इस आशय का प्रार्थना पत्र न्यायालय में दिया। न्यायालय के आदेश पर रविवार की शाम तहसीलदार आशाराम वर्मा दरोगा महेंद्र यादव व सुभाष गांव पहुंचे और लाश क़ब्र से निकाल कर सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । शव काफी समय हो जाने के कारण सड़ गल गई थी।