{"_id":"5990a4f74f1c1be6558b4679","slug":"15026516517-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में नौ घायल
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज/सिरकोनी। जिले के शाहगंज और जफराबाद थाना क्षेत्र में हुए अलग अलग सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सेढुवापारा गांव में घडऱोज से टकराकर बाइक सवार छताई खुर्द गांव निवासी अक्षय प्रताप (22) व राकेश यादव (26) तथा छताई कला गांव निवासी हरिपाल यादव (24) घायल हो गए। तीनों का इलाज राजकीय चिकित्सालय में कराया गया।
सरपतहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के निकट बाइक की चपेट में आने से पवई आजमगढ़ निवासी मेहंदी (70) तथा बाइक सवार सदरूद्दीनपुर गांव निवासी पिंटू (30) घायल हो गए। उधर अखंडनगर में शनिवार की रात दो बाइक की टक्कर में नगर के नई आबादी मोहल्ला निवासी रोहित यादव (30) घायल हो गया। उसे राजकीय चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर जफराबाद थाना क्षेत्र के कजगांव के पास बेकाबू बस की चपेट में आने से बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सिरकोनी से रसैना की तरफ जा रही बस कजगांव के पास पहुंची थी तभी बस अनियंत्रित हो गई बाइक सवार कजगांव निवासी पप्पू (32) पुत्र सफात व मुस्तफा (55) और साइकल सवार राजेपुर निवासी मो. हाश्मी का 10 वर्षीय बेटा बाबू घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस छोड़ चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।