फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दा फास

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दा फास

Wed, 02 Aug 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस और क्राइमब्रांच की टीम ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी के चार चारपहिया वाहनों के साथ दो को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि नगर कोतवाली प्रभारी शशिभूषण राय और क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल सिंह सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर सिपाह तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चोरी की बोलेरो के साथ दो को गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक बोलेरो, एक पिकअप एवं दो ट्रैक्टर बरामद किया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो गिरफ्तार चोरों ने बताया कि उन्होंने बोलेरो इलाहाबाद के हंडिया से चोरी की थी। चोरी का मुकदमा हंडिया थाने में दर्ज है। पिकप भदोही से चोरी की थी और दोनो ट्रैक्टर इलाहाबाद से चोरी किया था। वे चोरी के वाहनों को बिहार ले जाकर बेचने का काम करते हैं। दोनों गाड़ी की चोरी के फिराक में ही शाहगंज की तरफ जा रहे थे। जहां मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। चोरी के चार वाहनों के साथ गिरफ्तार मुन्ना उर्फ रेहान निवासी कुलमनपुर थाना गोपीगंज भदोही और शहजाद निवासी करियांव बाजार थाना भदोही के खिलाफ भदोही, इलाहाबाद के थानो में मुकदमा दर्ज है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed