फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तालाब मे डूबने से दो बच्चो की मौत

तालाब मे डूबने से दो बच्चो की मौत

Fri, 28 Jul 2017 12:42 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चंदौकी गांव के पास गुरुवार को विद्यालय से लौटते समय रास्ते में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चंदौकी गांव निवासी साहेबलाल पटेल की बेटी श्वेता (8) और इसी गांव के नंदलाल पटेल की बेटा अरविंद (9) बगल के गांव रामनगर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते थे। गुरुवार को भी दोनों बच्चे एक साथ विद्यालय गए थे। शाम को घर के आसपास के बच्चे विद्यालय से लौटकर घर पहुंच गए लेकिन श्वेता और अरविंद घर नहीं पहुंचे तो उनके अभिभावक परेशान हो उठे। अभिभावकों ने बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी। परिवार के लोग बच्चों को खोजते हुए विद्यालय जा रहे थे तभी रास्ते के बगल में स्थित तालाब में बच्चे उतराए हुए दिख गए। दोनों बच्चों को तालाब से निकाल कर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही कि मछली पकड़ने के लिए ही बच्चे तालाब में उतर गए होंगे और डूबने से उनकी मौत हो गई। अस्पताल से बच्चों का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। अरविंद दो भाइयों में बड़ा था जबकि श्वेता चार भाई व बहनों में सबसे बड़ी थी। दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर जुटी भीड़ भी परिजनों का करुण क्रंदन देख अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed