{"_id":"5973a4a54f1c1b213c8b460d","slug":"1500751089110-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे मिला युवक का लहुलुहान शव 0","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे मिला युवक का लहुलुहान शव 0
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के जगतगंज तिराहे के के पास शनिवार को सुबह युवक का लहुलाहान शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना से गुस्साए लोगों जगतगंज तिराहे पर ही शव को रखकर सड़क को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर दो घंटे बाद जाम समाप्त करवाया।
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव निवासी छोटेलाल गौतम (36) जगतगंज बाजार में सिलाई का काम करता है। शुक्रवार को भी वह दूकान पर आया था लेकिन शाम को वापस घर नहीं पहुंचा। रात में देरतक इंतजार के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करते दूकान पर आए लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। पूरी रात उसकी खोजबीन होती रही। सुबह जगतगंज तिराहे के निकट सड़क किनारे उसका लहूलुहान शव पाया गया। सूचना पर परिवार और गांव से भारी संख्या में लोग पहुंच गए। युवक के चेहरे व सिर पर चोट के निशान थे। हत्या का आरोप लगाते हुए परिवार के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर मड़ियाहूं जौनपुर रोड को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर दो घंटे बाद जाम समाप्त करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि उन्हें पता चला है कि रात में करीब आठ बजे छोटेलाल को एक युवक के साथ रामदयालगंज बाजार में देखा गया था। इस समंबध में एसपी शैलेश पांडेय का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर मिली है। अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। एसपी का कहना है कि युवक की मौत का कारण सड़क हादसा भी हो सकता है। वैसे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।