फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दो चिकित्सकों के कमरों को चोरों ने खंगाला

दो चिकित्सकों के कमरों को चोरों ने खंगाला

Thu, 06 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। राजकीय पुरुष चिकित्सालय परिसर में मंगलवार की रात चोरों ने दो चिकित्सकों के बंद कमरों का ताला तोड़कर पूरे आवास को खंगाल डाला। बगल के कमरे में सो रहे चिकित्सक के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर चोर फरार हो गए। दोनों कमरों से कितना माल गायब हुआ है इसकी जानकारी दोनों चिकित्सकों के आने के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

राजकीय चिकित्सालय में चिकित्साधीक्षक के पद पर तैनात रहे डा. आर के यादव का स्थानांतरण सप्ताहभर पहले सोनभद्र के लिए हो गया। दूसरे चिकित्सक को जिला चिकित्सालय से सम्बद्ध किया गया है। दोनों चिकित्सकों का कमरा अगल बगल ही है। सोमवार रात बगल स्थित कमरे में सो रहे डा. हरिओम मौर्य के कमरे को बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और दोनों चिकित्सकों के कमरों का ताला तोड़कर अंदर रखे सामान को अस्त व्यस्त कर दिया। सुबह डा. हरिओम मौर्य की नींद टूटी तो वह कमरा खोलकर बाहर निकलना चाहे। दरवाजा बाहर से बंद होने पर उन्होंने खिड़की से आवाज लगाई। आस पास के लोगों ने दरवाजा खोला तो वह बाहर निकले। तभी लोगों की नजर बगल के कमरों के टूटे ताले पर पड़ी। इसकी जानकारी चिकित्साधीक्षक डा. एमके गुप्ता को दी गई। डा. गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। कमरों में अटैची व अन्य सामान टूटे बिखरे मिले। चिकित्सकों के मौजूद न रहने पर घटना में नुकसान की जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस का कहना है कि चिकित्सकों के आने के बाद ही पता चलसकेगा कि दोनों कमरों से कितना सामान गायब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed