फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अधिवक्ता के परिवार पर हमले से भड़के वकील

अधिवक्ता के परिवार पर हमले से भड़के वकील

Fri, 08 Mar 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता के परिवार पर हमले से भड़के वकील
जौनपुर। शाहगंज के अरगूपुर खुर्द निवासी दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता ओम प्रकाश यादव के परिवार वालों को पड़ोसियों द्वारा मारपीट कर चोट पहुंचाने से आक्रोशित अधिवक्ता गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो अधिवक्ता शांत हुए।
विज्ञापन

अधिवक्ता ओम प्रकाश ने संघ के अध्यक्ष बृजनाथ पाठक व मंत्री बरसातू राम को प्रार्थना पत्र दिया कि छह मार्च की रात दबंग पड़ोसियों ने उनके परिवार वालों पर प्राणघातक हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। सूचना पर पहुंची पुलिस अधिवक्ता व उनके परिवार वालों को ही थाने ुपर ले गई वहां रात तक बैठाए रही। अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी भी दी गई। साधारण सभा की बैठक में थानाध्यक्ष शाहगंज के कृत्य की घोर निंदा की गई। आक्रोशित अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट स्थित एसपी आफिस पहुंचे मांग की कि एसओ को थाने से हटाया जाए। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। प्रदर्शन में बार के पदाधिकारियों के अलावा पूर्व अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, सुभाष चंद यादव, विजय शंकर यादव, अली अरशद, हिमांशु श्रीवास्तव, शैलेश मिश्र, शरदेंदु चतुर्वेदी, राजनाथ यादव, भुवन अस्थाना, आशुतोष उपाध्याय, धीरेंद्र उपाध्याय आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed