फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एसपी ने किया पुलिस चौकी का उद्घाटन

एसपी ने किया पुलिस चौकी का उद्घाटन

Thu, 31 Jan 2019 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने किया पुलिस चौकी का उद्घाटन

विज्ञापन
महराजगंज। शाहगंज-इलाहाबाद मार्ग पर महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंशा गांव के पास बुधवार को एसपी दिनेशपाल सिंह ने पुलिस चौकी का उद्घाटन फीता काटकर किया। यह जिले की 37वीं पुलिस चौकी है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस पुलिस चौकी से महराजगंज थाना क्षेत्र के बीस गांवों को संबद्ध किया गया है। यहां एक चौकी प्रभारी और पांच सिपाहियों की तैनाती रहेगी। अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए नई पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। पुलिस चौकी की स्थापना में मदद के लिए एसपी ने एबीएस विद्यालय के चेयरमैन को धन्यवाद दिया। स्कूल के चैयरमैन संजय सिंह, देवी प्रसाद सिंह व आरबी सिंह ने एसपी को सम्मानित किया। स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। एसओ हरिनाथ भारती, चौकी इंचार्ज सुरेंद्र दुबे, सीओ बदलापुर रामभुवन यादव, समाजसेवी अखिलेश सिंह भुवाल, प्रमोद सिंह, त्रिमूर्ति, सौरभ सिंह, कृष्णा सिंह, अमरपाल सिंह, विनोद निगम, एसआई महराजगंज वीरेंद्र कुमार, ऐनुल असलम, हरिश्चन्द्र राव, अरविंद सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed