{"_id":"5c324ea0bdec2256d6425529","slug":"141546800800-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने भाई, बहन व मां को पीटकर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ों ने भाई, बहन व मां को पीटकर घायल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनबढ़ों ने भाई, बहन व मां को पीटकर घायल किया
सुरेरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में मनबढ़ों ने भाई, बहन औव मां को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि पड़ोस की एक युवती एक युवक के साथ उसके घर में पहुंच गई। उनकी बेटी ने दोनो को कमरे में आपत्तिजनक हालत में देखकर शोर मचाया तो इसकी जानकारी युवती के परिवार के लोगों को हुई तो वे घर में घुस आए और शोर मचाने वाली बेटी को पीटने लगे। बचाव के लिए वह और उनके पुत्र पहुंचे तो उन दोनों की भी पिटाई कर दी।
-------------------------
प्रधान के घर सुल्तानपुर पुलिस का तांडव
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिधाईं गांव की महिला प्रधान रेनू सिंह के आवास पर रविवार को सुल्तानपुर जनपद की पुलिस एक आरोपित की तलाश में छापामारी की। आरोप है कि रविवार की शाम घर के भीतर घुसने का विरोध करने पर पुलिस ने घर का गेट तोडने का प्रयास किया। नौकर की पिटाई करने के साथ उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया।
सुल्तानपुर जनपद के गोसाईंगंज थाने क्षेत्र के वैदहां गांव निवासी प्रधान शैलेष कुमार सिंह की मिड डे मील को लेकर प्रधानाध्यापक से विवाद था। जिसपर शैलेष के विरुद्ध मामला दर्ज है। आरोपित की तलाश में कोतवाली क्षेत्र के सिधाईं गांव की प्रधान रेनू सिंह के घर पर दबिश दी। प्रधानपति के घर पर मौजूद न होने पर पुलिस ने जमकर ताण्डव किया। मकान की तलाशी के बाद जब आरोपित नही मिला तो पुलिस ने मकान के चैनल गेट को तोडने का प्रयास किया। महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। घर के बाहर नौकर राम अजोर की पिटाई के बाद उसका मोबाइल तोड़ दिया। घंटेभर ताण्डव करने के बाद पुलिस लौट गयी।