फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शराब पीने वालों ने दरोगा को पीटा, केस दर्ज

शराब पीने वालों ने दरोगा को पीटा, केस दर्ज

Sun, 28 Apr 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
शराब पीने वालों ने दरोगा को पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहां थाने पर एक तैनात दरोगा को रेस्टोरेंट पर शराबियों ने पिटाई कर दी। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। इस मामले में दरोगा ने केस दर्ज कराया है।

सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार खुटहन मार्ग स्थित गांधी चबूतरा के पास सुरेश सिंह रेस्टोरेंट की दूकान है। आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे उक्त दुकान पर कुछ शराबी बैठकर शराब पी रहे थे। सूचना पर नायब दरोगा प्रमोद यादव पहुंचे। शराब पीने से मना करते हुए लोगों से गाली गलौज करने लगे। तभी दुकान मालिक ने गाली गलौज करने से दरोगा को रोका तो दरोगा ने दुकानदार को अपशब्द बक दिया। तभी दुकानदार व बैठे अन्य लोगों और दरोगा के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष शशिचंद चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल को देखते ही दुकान मालिक समेत अन्य लोग फरार हो गए। दरोगा प्रमोद यादव की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश सिंह, राजन सिंह, अमन सिंह के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed