फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महिला ने कोटेदार पर लगाया अभद्रता का आरोप

महिला ने कोटेदार पर लगाया अभद्रता का आरोप

Sat, 12 Jan 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
महिला ने कोटेदार पर लगाया अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
नेवढ़िया। क्षेत्र के सहिजनी गांव निवासी शैरुनिशा पत्नी अब्दुल खालिक शुक्रवार की सुबह अपने पुत्र इस्माइल के साथ गांव के ही कोटेदार के यहां राशन लेने गई थी। महिला का आरोप है कि कोटेदार द्वारा राशन का निर्धारित मूल्य से एक रुपये अधिक लेकर गेहूं तीन रुपया किलो और चावल चार रुपया किलो की दर दे रहा था। अधिक मूल्य देकर कोटेदार के यहां से राशन लेने के बाद तौल की गई तो राशन कम था। इसकी शिकायत करने पर कोटेदार सोभनाथ गिरी ने गालियां दीं। उसके पुत्र इस्माइल ने विरोध कियाय तो कोटेदार और उसके पांच-छह साथियों दोनों की पिटाई की। इसकी सूचना पीड़ित महिला ने यूपी 100 पर की। पुलिस पहुंचते ही कोटेदार व उसके परिजन घर छोड़ कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष नेवढ़िया बंश बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed