{"_id":"5caa4259bdec2213e3055963","slug":"121554661977-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की पिटाई कर विवाहिता प्रेमी के साथ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मछलीशहर। क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। घर से भागने से पहले उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की पिटाई भी की। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक निवासी विवाहिता का उसी गांव के एक व्यक्ति से प्रेम हो गया। उसका प्रेमी वाहन चालक है। दोनों के बीच प्रेम संबंधों की चर्चा गांव में आम हो गई तो उसके पति विरोध किया तो महिला घर छोड़कर भाग जाने की धमकी देने लगी। गरीब और बेरोजगार पति को बच्चों की परवरिश की चिंता सताने लगी। इस पर उसने चुप्पी साध लिया। उसने संबंधियों और रिश्तेदारों की पंचायत बुलाकर समझाया भी लेकिन पत्नी के चालचलन में कोई सुधार नहीं आया। इसी बीच प्रेमी ने प्रेमिका को एक स्कूटी भी उपहार स्वरूप दे दिया। इसके बाद दोनों के बीच अवैध रिश्तों को लेकर चर्चा आम हो गई। कुछ दिन पहले प्रेमी प्रेमिका दोनों घर से मुंबई घूमने के लिए चले गए। शनिवार को पत्नी प्रेमी के साथ वापस घर लौटी तो पति से विवाद शुरू हो गया । रात में उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की काफी पिटाई की और रविवार की भोर में ही प्रेमी के साथ फरार हो गई। डरा सहमा पति पुलिस को सूचना भी देने से घबरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।