{"_id":"5c9136c8bdec22143a67e65d","slug":"121553020616-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेडख़ानी की शिकायत करने पर वार्डब्वाय के पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडियाहूं । छात्राओं के साथ रास्ते में छेड़खानी की सूचना पुलिस को देना एक वार्ड ब्वाय को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मनचलों को दोबारा ऐसी गलती करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया था। उन्हें मनचलों ने मंगलवार को वार्ड ब्वाय को रास्ते में रोक कर पीट दिया। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सेउर गांव निवासी संदीप कुमार उपाध्याय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत हैं। वह अपने घर से मंगलवार को अस्पताल ड्यूटी पर अपने एक साथी के साथ जा रहे थे। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के पास पहुंचे थे। जहां पहले से घात लगाए बैठे मनबढ़ों ने संदीप की पिटाई शुरू कर दी। सदीप ने शोर मचाया तब गांव वालों को आता देख सभी भाग निकले। वही उनके साथ जा रहे त्रिलोकीनाथ की भी पिटाई की गई। सोमवार को छात्राओं से छेडख़ानी की शिकायत पर पहुंचे संदीप उपाध्याय ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनचलों को पकड़ लिया था। और उन्हें दोबारा गलती न करने की बात कहते हुए छोड़ दिया गया था । दूसरे दिन ड्यूटी पर जा रहे संदीप व साथी त्रिलोकी की रास्ते मे घेरकर पिटायी कर दी गयी । सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।