फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कर्ज के बोझ तले दबे व्यवासायी ने लगाई फांसी

कर्ज के बोझ तले दबे व्यवासायी ने लगाई फांसी

Wed, 17 Apr 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
कर्ज के बोझ तले दबे व्यवासायी ने लगाई फांसी
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के देवकली तकिया गांव निवासी एक किराना व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह कर्ज में डूबने के चलते काफी तनाव में रहता था जिससे तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देवकली तकिया निवासी किराना व्यवसायी संजय गुप्ता (45) सोमवार की रात साढ़े नौ बजे देवकली बाजार में अपने पुराने मकान पर परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह पसेवा मार्ग पर स्थित नए मकान पर सोने के लिए गए थे। मंगलवार की सुबह संजय की पत्नी सरोजा देवी पति जगाने पहुंचीं। शटर उठाकर देखा तो वह वह छत में लगे चुल्ले से गमछे के सहारे फंदे पर लटक रहे थे। सरोजा ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही केराकत कोतवाल सुनील दत्त ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारिवारिक सूत्रों की मानें तो मृतक संजय गुप्ता ने मकान पर लोन ले रखा था। वह एक बोलेरो भी खरीद कर भाड़े पर चलाता था। छह माह पूर्व चील्ह थाना मिर्जापुर में उसकी बोलेरो से एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई थी। वहां की पुलिस ने केस दर्ज कर बोलेरो सीज कर दिया था। बताते हैं सड़क दुर्घटना में मृतक परिजनों की ओर सुलह समझौते के लिए आठ लाख रुपये की मांग संजय गुप्ता से की जा रही थी। इधर उसने पहले से ही काफी कर्ज ले रखा था। तकादेदारों से भी परेशान था। परिजन और गांव के लोगों का भी कहना है कि कर्ज के चलते फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक दो पुत्रियों और दो पुत्रों का पिता था। बड़ी बेटी डाली (18) खुशी (14), सूरज (12) एवं सक्षम 10 वर्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed