फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   यूबीआई की धनियामऊ शाखा में लगी आग, दो लाख की क्षति

यूबीआई की धनियामऊ शाखा में लगी आग, दो लाख की क्षति

Sat, 06 Apr 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
यूबीआई की धनियामऊ शाखा में लगी आग, दो लाख की क्षति
बक्शा। धनियामऊ बाजार में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे शार्टसर्किट से आग लग गई। बैंक से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। शाखा प्रबंधक प्रीतमदास ने बताया कि बैंक की कैश केबिन और उसमें रखी काउंटिंग मशीन, कंप्यूटर, कैशबुक , बायोमैट्रिक मशीन राख हो गई। शाखा प्रबंधक के मुताबिक करीब दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे बैंक से तेज धुआं उठता देख बाजार में अफरातफरी मच गई। उस वक्त बंक में ताला बंद था। शोर सुनकर सैकड़ंो की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बैंक का शटर बंद होने के चलते लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि वे आग पर कैसे काबू पाएं। सूचना पर पर करीब एक घंटे बाद दस बजे एक कर्मचारी चाभी लेकर मौके पर पहुंचा तो शटर खोला गया। तब तक फायर ब्रिगेड भी पहुंच चुका था। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दोपहर बाद बैंक के अधिकारी भी पहुंचे। अगलगी में हुई क्षति का आकलन करने के बाद शाखा प्रबंधक ने बताया कि दो लाख से अधिक की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed