{"_id":"5c87fc57bdec221452749b6a","slug":"11552415831-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरे दिन भी हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर पट्टी चकेसर गांव में रविवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस तीसरे दिन मंगलवार को भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। हत्यारोपियों की तलाश के लिए पुलिस की सात टीमें लगाई गई हैं। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिन सात टीमों को लगाया गया है उनमें स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच, क्षेत्राधिकारी शाहगंज, इंस्पेक्टर शाहगंज के अलावा खुटहन, खेतासराय, सरपतहां थानाध्यक्ष को लगाया गया है। जिले में संभावित ठिकानों के अलावा टीम पड़ोसी जिलों में भी दबिश दे रही है।
पुलिस की टीमें आरोपियों की रिश्तेदारियों में भी छापेमारी कर रही हैं। लेकिन किसी भी हत्यारोपी का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस टीम ने जनपद के अलावा आजमगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकर नगर, प्रयागराज जनपदों में दबिश दी। लेकिन नामजद आठ आरोपियों में एक को भी गिरफ्तार नही कर सकी। सूत्रों की मानें तो पुलिस करीब 12 रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर आरोपियों के लोकेशन की जानकारी लेने में जुटी है। मुजफ्फरपुर पट्टीचकेसर गांव निवासी निवासी रामउग्र दुबे और उनके भाई रामकेवल दुबे की रविवार की रात करीब दस बजे उनके घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रामकेवल की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि रामउग्र ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया था। जबकि गोली से घायल रामकेवल के पुत्र अरविंद का वाराणसी में इलाज चल रहा है। मृतक के भाई हरिवंश दुबे की तहरीर पर पुलिस ने राधेश्याम उर्फ जोखेलाल व उसके पुत्रों वीरेन्द्र उर्फ भीम, मीनू, रवीन्द्र, धर्मेन्द्र, अभिषेक, पवन व विपिन दुबे पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया की पुलिस की सात टीमें लगाई गयी हैं। बहुत जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।