फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चोरी के आरोपी को पुलिस चौकी से छुड़ा ले गए ग्रामीण

चोरी के आरोपी को पुलिस चौकी से छुड़ा ले गए ग्रामीण

Tue, 19 Feb 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोपी को पुलिस चौकी से छुड़ा ले गए ग्रामीण

विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी से चोरी के एक आरोपी को सोमवार की शाम गांव से आई भीड़ जबरन छुड़ा ले गई। आरोप है कि चोरी के आरोपी के साथ चौकी के एक सिपाही से मारपीट भी हुई।

थाना क्षेत्र के खानपुर चौरवा गांव निवासी गीता देवी के घर में 13 फरवरी की रात में चोरी हुई थी। नकदी और जेवरात समेत तीन लाख से अधिक का माल चोर उठा ले गए थे। गीता देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आशंका जताई थी कि गांव में जुआ खेलवाने वाले एक व्यक्ति ने ही उसके घर में चोरी कराई है। पुलिस आरोपी को सोमवार को चौकी पर ले आई थी। आरोप है कि पुलिस चौकी में आरोपी ने एक सिपाही से मारपीट की। जिसप अन्य सिपाहियों ने मिलकर उसे पकड़क चौकी के लाकप में बंद कर दिया। सूचना पर आरोपी के गांव और उसके समर्थकों की भीड़ पुलिस चौकी पर शाम को करीब चार बजे पहुंची और लाकप खोलकर जबरन उसे छुड़ा ले गई। इस संबंध में सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि वह जिले से बाहर हैं इसनाते घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। एसपी दिनेश पाल सिंह का कहना है कि घटना की उनको जानकारी नहीं है लेकिन वे पता करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed