फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तीन दिन की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

तीन दिन की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 06 Jan 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
बरसठी। थाना क्षेत्र के चकदोस्त दियावां (कचरहा) में तीन दिन की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। पिता ने मां पर बच्ची की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव में नाजिया बेगम अपने मायके में तीन जनवरी को बच्ची को जन्म दिया। शनिवार को नाजिया की भाभी ने बच्ची के पिता बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ निवासी अयाज अहमद को बेटी की मौत की सूचना दी। तो वह मिट्टी देने ससुराल चकदोस्त गांव आए। उन्होंने बच्ची को देखा तो गले में चोट का निशान था और रक्त लगा हुआ था। उन्होंने 100 नंबर पुलिस को फोन पर सूचना देकर बच्ची की गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची के पिता अयाज अहमद का आरोप है कि मेरी पत्नी पांच माह से मायके में रह रही थी। इसके बीच में सास से कई बार झगड़ा हुआ था। नाजिया किसी और से विवाह करना चाहती थी। इसलिए बच्ची की हत्या कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर रमेश यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed