फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुलिस ने शव यात्रा रोका शव को कब्जे में लिया

पुलिस ने शव यात्रा रोका शव को कब्जे में लिया

Mon, 13 May 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शव यात्रा रोका शव को कब्जे में लिया

विज्ञापन
सिकरारा। रविवार को क्षेत्र के बेल्सड़ी गांव निवासी मिठाई लाल धरिकार (90) की शव यात्रा को शेरवा बाजार के पास रोक कर 100 नम्बर पुलिस वाहन सहित शव को कब्जे में लेकर थाने गई। प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि मृतक की दिल्ली में रहने वाली पोती ने फोन पर दी गयी सूचना पर यह कार्यवाही की गयी है।

मृतक के पांच बेटों में से चार घर पर तथा पांचवा राजपति दिल्ली में रहता है। रविवार को मिठाई लाल की बीमारी के बाद मौत हो गई। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना दिल्ली में रहने वाले भाई को भी दी। इधर जब परिजन मृतक का दाह संस्कार करने के लिए गाड़ी से शव लेकर घर से निकले तो लगभग 6.30 बजे सायं शेरवां बाजार के पास 100 नम्बर पुलिस शव यात्रा को रोक लिया और वाहन समेत शव को थाने गई। बताया गया कि मृतक की पौत्री शिखा ने दिल्ली से फोन पर शिकायत किया है कि उसके दादा को जहर देकर मारा गया है। एसओ ने बताया कि शिकायत कर्ता ने रात एक बजे तक दिल्ली से आने की सूचना दी है। उनके आने तक शव को मर्चरी हॉउस में रखा जाएगा। यदि तहरीर मिलेगी तो पोस्टमार्टम कराते हुए अगली कार्रवाई की जायेगी। घटना के पीछे 15 दिन पूर्व मृतक द्वारा घर रहने वाले बेटों के नाम अपनी कुछ जमीन का बैनामा किया जाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed