फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नकली वीजा देकर जालसाजों ने ऐंठ लिया 78 हजार ..

नकली वीजा देकर जालसाजों ने ऐंठ लिया 78 हजार ..

Thu, 25 Apr 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
नकली  वीजा देकर जालसाजों ने ऐंठ लिया 78 हजार ..

विज्ञापन
मछलीशहर। युवक को दक्षिण अफ्रीका में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने नकली वीजा देकर 78 हजार रुपये ऐंठ लिए। मुंबई एयरपोर्ट से वापस आने पर पीड़ित ने रुपयों की मांग की तो उसे मारने पीटने की भी धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर सीओ ने मछलीशहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के पूरा दोषी मोहल्ला निवासी उमेश पाठक का संपर्क तीन माह पहले पतुलकी गांव निवासी एक व्यक्ति से हुआ। उमेश ने उससे विदेश जाने की इच्छा जाहिर की तो उसने दक्षिण आफ्रीका का वीजा देकर उसे वहां नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके लिए उसने रुपयों का इंतजाम करने के बाद मिलने को कहा। जालसाज ने उससे 78 हजार रूपया लेकर साउथ आफ्रीका का नकली वीजा पकड़ा दिया । पीड़ित उमेश की मां का कहना है कि दिल्ली भेजकर उसके पुत्र का मेडिकल भी करवाया गया था। एक सप्ताह बाद मुंबई से फ्लाइट मिलने की बात कही गई थी। बेटा विदेश जाने के लिए पूरी तैयारी से मुंबई गया तो वहां एयरपोर्ट पर जांच के दौरान पता चला कि उसे जो वीजा दिया गया था वह फर्जी था। जिससे वह मुंबई से घर लौट आया। परिजन वीजा देने वाले के पास जाकर शिकायत किए तो आरोपी उन्हें ही धमकी देने लगा। क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। जिसमें आरोपी ने स्टांप पेपर पर लिखकर दिया कि उसने फर्जी वीजा दिया था और इसके एवज में जो 78 हजार रुपये लिए थे वह पापस कर देगा। स्टांप पर दी गई समय सीमा बीत गई लेकिन लेकिन पैसे वापस नहीं किया। पीड़ित युवक की मां ने मंगलवार को क्षेत्राधिकारी के कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। सीओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल पर्व कुमार सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed