फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   झाड़ी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

झाड़ी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 26 Mar 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
झाड़ी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने के समीप झाड़ी में रविवार की रात खून से लतपथ एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के सिर में गंभीर चोट के निशान थे और उसके सिर के अलावा नाक से भी खून निकला हुआ था। आशंका जताई जा रही कि उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया है।

रविवार की देर रात बैरक के पास से गुजर रहे किसी की नजर झाड़ी में पड़े युवक के शव पर पड़ी तो जीआरपी को सूचना दी। झाड़ी में शव मिलने की खबर लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। करीब 40 वर्षीय युवक का सिर फट गया था और नाक से भी खून निकला हुआ था। खून जम चुका था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा कि उसके शरीर पर दो से चार घंटे पहले की चोट लगी होगी। उसका एक चप्पल पास में पड़ा था। जबकि पैंट खुली हुई थी। जीआरपी ने शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन सोमवार की सुबह तक शव की पहचान नहीं हो सकी तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जीआरपी चौकी प्रभारी हरिकेश का कहना है कि काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव की फोटो और कपड़े को सुरक्षित रखा गया है। जिसके माध्यम से पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed