फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   काबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूटा पौने दो लाख लूटा

काबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूटा पौने दो लाख लूटा

Thu, 14 Mar 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
काबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूटा पौने दो लाख लूटा
बदलापुर। घनश्यामपुर रोड स्थित ऊदपुर गेल्हवा गांव स्थित एसबीआई की ग्राहक सेवा केंद्र की कैशियर को नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार की दोपहर में तमंचा सटाकर एक लाख साठ हजार की नकदी और बीस हजार रुपये के सोने की चेन एवं अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पूछताछ के लिए कैशियर को भी थाने में बैठाया है।
विज्ञापन

कस्बे के घनश्यामपुर स्थित ऊदपुर गेल्हवा गांव में एसबीआई की ग्राहक सेवा केंद्र संचालित है। शाखा की कैशियर चंदापुर गांव निवासिनी सीमा मौर्या अपने भाई बृजेश मौर्य के साथ केंद्र पर शाखा का कामकाज निपटा रही थी। इसी बीच एक बिना नंबर की सुपर स्पलेंडर पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। कैशियर जब तक कुछ समझ पाती एक बदमाश ने तमंचा सटाकर उनके गले से चेन व मोबाइल तथा दूसरे बदमाश ने काउंटर में रखा एक लाख साठ हजार नकदी व कैशियर का पर्स लूट लिया। बदमाशों ने पैसा निकालने आई ग्राहक खुशबू पुत्री मनोज कुमार निवासिनी कस्तूरीपुर का भी तीन हजार नकदी लूटकर असलहा लहराते हुए घनश्यामपुर की तरफ भाग निकले। घटना के बाद महिला कैशियर ने घटना की सूचना यूपी 100 पर दी। पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगाकर कर चेकिंग की गई लेकिन कोई पकड़ा न जा सका। पीड़ित ने तहरीर दे दी है। एसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रहीं है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed