फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

Mon, 14 Jan 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल
मछलीशहर/सिकरारा। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिकरारा थाना क्षेत्र के लालाबाजार के पास रविवार की रात में बेकाबू ट्रक गुमटी को तोड़ते हुए मकान के बरामदे में घुस गया। ट्रक की चपेट में आने से बरामदे में सो रहा वृद्ध घायल हो गया।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के करौदी गांव निवासी रविंद्र कुमार (25) अपने रिश्तेदार भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के तुलापुर निवासी नागेंद्र (18) पुत्र छोटेलाल के साथ बाइक से कहीं से घर लौट रहे थे। देर शाम को वे मछलीशहर जंघई मार्ग पर ताजुद्दीनपुर गांव की पुलिया के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई। रविंद्र और नागेंद्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार मौके से बाइक समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां रविंद्र की हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान रवींद्र की मौत हो गई। दूसरी घटना जहांसापुर गांव के समीप हुई । जहां हाइवे पार करते समय कोढ़ा गांव निवासी बम्मादेई (52 ) निवासी सड़क पार करते समय बाइक के धक्के से सड़क पर गिर पड़ी। वह जब तक सड़क से उठने की कोशिश कर रही थी तभी कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर मछलीशहर कस्बे में बरईपार चौराहे के पास सडक पार करते समय इंद्रदेव (45) निवासी भरहूपुर ट्रक की चपेट मे आने से घायल हो गये । उधर, सिकरारा थाना क्षेत्र के लालाबाजार के पास रात में बेकाबू ट्रक गुमटी को तोड़ते एक घर के बरामदे में घुस गया। बरामदे में सो रहा वृद्ध ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया। कसनही गांव निवासी शिवधनी यादव लालाबाजार में गुमटी में जनरल स्टोर की दुकान चलते थे। रोज की तरह वह रविवार को भी रात आठ बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। गुमटी के पीछे ही पक्के दुकान की टीन शेड में उनके पिता हीरालाल यादव 65) सो रहे थे। भोर में करीब 4 बजे शिवगुलामगंज की तरफ से आ रही एक ट्रक जौनपुर की तरफ मुड़ी और अनियंत्रित होकर बरामदे में घुस गई। जहां से रहे हीरालाल ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed