फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बहू को जलती लकड़ी से दागने व गला दबाने का आरोप

बहू को जलती लकड़ी से दागने व गला दबाने का आरोप

Thu, 16 May 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
बहू को जलती लकड़ी से दागने व गला दबाने का आरोप

विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुरारा में एक विवाहिता को उसके सास, ससुर, ननद - ननदोई ने मिलकर जलाने व गला दबाकर हत्या करने के प्रयास किया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एकरामगंज निवासी प्रदीप यादव की पुत्री ज्योति (23) की शादी तीन वर्ष पूर्व ग्राम मुरारा में राजेन्द्र यादव के साथ हुई थीं। ज्योति की ननद की शादी होनी है। उसकी शादी को लेकर ज्योति के परिवार वालों से दहेज में तीन लाख रूपये की मांग करने का आरोप है। ज्योति का कहना है कि उसकी सास , ससुर , ननद और ननदोई ने मारा पीटा। और मिलकर सोमवार को जलती लकड़ी से ज्योति के कमर में दाग दिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूस कर गला भी दबाना चाहा जक इतने मेजं वह किसी तरह छुड़ाकर अपनी जान बचायी। और 100 डायल कर पुलिस बुला लिया। पुलिस ने उसे लेकर कोतवाली केराकत पुलिस के हवाले कर दिया। किन्तु पुलिस ने ज्योति की कोई मदद नहीं की। बुधवार को ज्योति को लकर उसके पिता प्रदीप कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed