फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   युवक से की 40 हजार की लूट

युवक से की 40 हजार की लूट

Mon, 11 Mar 2019 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
युवक से की 40 हजार की लूट
नेवढ़िया। स्थानीय थाना क्षेत्र के लगधरपुर गांव के समीप रविवार को दोपहर बाइक सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक की पिटाई कर उसके पास से 40 हजार रुपये लूट लिया।
विज्ञापन

सुरेरी थाना क्षेत्र के भोंड़ा बाजार निवासी दशरथ जायसवाल रविवार को दोपहर भैंस बेंचकर 40 हजार रुपया लेकर घर जा रहे थे। वह जैसे ही नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लगधरपुर गांव के समीप पहुंचे थे, तभी पांच नकाबपोश बदमाशों ने उनकी मैजिक गाड़ी को रोक लिया और दशरथ को नीचे उतारकर पिटाई की। गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। दशरथ की जेब से 40 हजार रुपये लूटकर बदमाश नेवढ़िया बाजार की ओर भागने लगे। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को खबर करते हुए बदमाशों का पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया वंश बहादुर सिंह का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है। आरोप सही मिले तो केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed