{"_id":"5c4dfa1abdec22073e1b4e79","slug":"101548614170-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख नगदी सहित लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख नगदी सहित लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। वैवाहिक कार्यक्रम में व्यस्त एक व्यापारी के सूने घर में सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर चोर शनिवार की रात एक लाख नगदी और गहने चुरा ले गए। घटना के समय व्यवसायी का पूरा परिवार एक मैरिज हॉल में अपनी बेटी की शादी के समारोह में व्यस्त था।
चुंगी चौराहे पर नंदलाल जायसवाल उर्फ पप्पू की मशीनरी की दुकान है। दुकान से कुछ दूरी पर मड़ियाहूं रोड पर उनका घर है। शनिवार को नगर के सुशीला पैलेस में उनकी पुत्री की शादी हो रही थी। घर में परिवार के सदस्यों के अलावा रिश्तेदारों का भी सामान रखा था। चोर पड़ोसी के मकान की छत से नंदलाल जायसवाल के मकान पर चढ़ गए और सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने घर के तीन कमरों का दरवाजा तोड़कर उसमें में रखे अलमारी व बक्शा को तोड़कर सोने की चैन, अंगूठी, कान का झुमका आदि आभूषण सहित एक लाख रुपये नगद चुरा ले गए। वैवाहिक कार्यक्रम से खाली होकर रिश्तेदार जब रविवार की भोर में मकान पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। रिश्तेदारो ने तत्काल चोरी की सूचना गृहस्वामी नंदलाल जायसवाल को दी।इसके बाद नंदलाल जायसवाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक शिवराज व सिपाही सुनील राय ने जांच पड़ताल करने के साथ ही परिवार के सदस्यों से आवश्यक जानकारी ली। तहरीर प्राप्त कर कानूनी कार्यवाही करने में जुट गई है।