फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छात्रनेता पर फायरिंग, फेंका बम, दो पर केस दर्ज

छात्रनेता पर फायरिंग, फेंका बम, दो पर केस दर्ज

Sat, 12 Jan 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
छात्रनेता पर फायरिंग, फेंका बम, दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
जफराबाद। क्षेत्र के भुवालापट्टी गांव के पास शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे बदमाशों ने टीडी कालेज के छात्रनेता पर बम फेंका और फायरिंग की। संयोग ही रहा कि बाइक सवार छात्र नेता आकाश सिंह बालबाल बच गया। पुलिस ने मौके से एक सुतली बम बरामद किया है। पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राणघातक हमले के आरोप में केस दर्ज किया गया है। घटना को लेकर लाइनबाजार और जफराबाद थाने की पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। हमले को टीडी कालेज में छात्रसंघ की चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

क्षेत्र के गद्दीपुर गांव निवासी एवं टीडी कालेज के छात्र नेता आकाश सिंह शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे बाइक से जौनपर शहर आ रहे थे। वह भुआलापट्टी गांव के पास पहुंचे थे तभी कुछ लोगं ने चलती बाइक पर लक्ष्य कर बम फेंक दिया और फायरिंग की। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। छात्रनेता ने वहां से भागकर किसी तरह जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लाइनबाजार और जफराबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लाइनबाजार थाने की पुलिस ने मौके से एक सुतली बम भी बरामद किया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो चुके थे। आकाश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नेवादा गांव निवासी गोलू यादव और कुद्दूपुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राण घातक हमले के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर दोनों थाने की पुलिस सीमा विवाद में देर तक उलझी रही। जफराबाद थाने की पुलिस का दावा है कि घटना हरसिंहपट्टी गांव में हुई है जो लाइनबाजार थाने में आता है। जबकि लाइनबाजार थाने की पुलिस दावा करती रही कि घटना भुआलापट्टी गांव में हुई है जो जफराबाद थाना क्षेत्र में है। बहरहाल जफराबाद थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सिटी नृपेंद्र का कहना है कि टीडीकालेज में पूर्व में हुए चुनाव की रंजिश को लेकर घटना हुई है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed