{"_id":"58bb1c5e4f1c1b524383169a","slug":"10-injured-in-incidents-of-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की घटनाओं में 10 लोग घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की घटनाओं में 10 लोग घायल
Sun, 05 Mar 2017 01:28 AM IST
jaunpur
jaunpur
Updated Sun, 05 Mar 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में घायल
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अलग-अलग तीन गांवों में हुई मारपीट में 10 लोग घायल हो गए हैं। तीनों घटनाओं में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। जर्रो गांव निवासी राजेश यादव (35) पुत्र बाबूराम यादव की मल्हनी बाजार में फर्निचर की दूकान है। शुक्रवार की रात उक्त गांव निवासी अजय यादव,रिंकू याव, प्रमोद यादव व मिथिलेश यादव ने राजेश की दुकान पर जाकर दरवाजा मांगा। इंकार करने पर चारों ने राजेश की जमकर पिटाई कर दी। राजेश की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरी घटना मोकलपुर गांव में हुई। जहां श्रीप्रकाश यादव व सुजीत यादव के बीच शनिवार को भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई।समें श्रीप्रकाश यादव (40), राहुल (20) व दूधनाथ (80) गंभीर रुप से घायल हो गए। श्रीप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने सुजीत यादव, प्रिंस यादव, शाहिल यादव व संगम यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।भटेवरा गांव में कैलाश नाथ यादव और राजबहादुर यादव के बीच मारपीट हो गई। जिसमें कैलाशनाथ यादव(35), मीना (34) व रबी (17) गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।