फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   10 acres of wheat crop from short circuits

शार्टसर्किट से 10 एकड़ गेहूं की फसल राख

Fri, 31 Mar 2017 01:03 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 31 Mar 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
10 acres of wheat crop from short circuits
आग लगने से जला सामान। - फोटो : jounpur
गर्मी शुरू होते ही अगलगी की घटनाओ ंने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को जिले के विभिन्न इलाकों में विद्युत शार्टसर्किट से आग लगने से करीब 10 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जलालपुर : छतारी रेहटी गांव में दोपहर करीब तीन बजे शार्टसर्किट से आग लगने से 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव के लोगों ने पंपसेंट चलवाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। बोटारु सरोज,  अरुण सिंह, श्रीप्रकाश सरोज, मधुबन सिंह, कन्हई सरोज, अरुण सिंह, जितेंद्र सरोज, मुन्ना सिंह, राजेश सरोज, छेदी सरोज का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


घनश्यामपुर : बदलापुर थाना क्षेत्र के बड़ेरी गाँव में  लगी आग से चार किसानों की करीब बीस बीघा की फसल जलकर राख गो गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गांव निवासी विनोद मिश्र के गेहूँ की फसल में आग लगी तो पहले गांव के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया। तेज हवा के चलते आग बढ़ती गई। आग से जयनाथ मिश्रा,  उमेश मिश्रा और देवेन्द्र सिंह के खेत में पककर तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामप्रधान दिनेश यादव ने सभी पीड़ितों को एक एक कुंतल गेहूं देकर उनकी मदद की। शाहगंज :  कोतवाली क्षेत्र के भादी गांव निवासी रामप्रसाद मौर्या के छिड़वा भादी गांव में स्थित एक बीघा की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


जफराबाद : नेवादा गांव में गुरुवार की दोपहर हाईटेशंन तार से निकली चिनगारी से लल्लन सिंह के गेंहू के खेत में आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक आग भानू प्रजापति के खेत में फैल गई। लल्लन का एक बीघा व भानू का डेढ़ बीघा गेहू जल गया। सुल्तान पुर गांव में जगदीश यादव के रिहायशी मड़हे में आ लग गई वहां रखा पुआल जलकर राख हो गया। केराकत :  सरौनी पश्चिमपट्टी गांव में आग अलगने से गांव निवासी योगेंद्र संह की एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। थानागद्दी : चंदवक थाना क्षेत्र के पटईल गांव में आग से नागेंद्र शुक्ल, चंद्रशेखर शुक्ल, ध्रुवनाथ, विनय और भैयालाल की छह बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed