फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   crime

एक मकान और नौ दूकानों से चार लाख की चोरी

Fri, 27 Dec 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
जौनपुर। शीतलहर के साथ ही जिले में चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। बुधवार की रात जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में एक मकान और नौ दुकानों से चोरों ने नकदी, जेवरात समेत चार लाख से अधिक का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

मडियाहूं: क्षेत्र के चोरारी बाजार में बुधवार की रात चोरों ने देशी शराब की दुकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ कर 51 पेटी देशी शराब व काउंटर में रखे 2500 रुपये नकदी उठा ले गए। सेल्समैन अशोक कुमार ने बताया की चोरी गए शराब की कीमत डेढ़ लाख से अधिक है। सेल्समैन के मुताबिक सुबह आस पास के लोगों ने सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे। जहां दरवाजा का ताला टूटा पाया गया। शराब की पेटियां और नकदी गायब था। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

रामनगर: नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बर्राह गांव में बुधवार की रात जगदीश प्रसाद सिंह के घर में चोरों ने सेंध काटकर नकदी व जेवरात समेत दो लाख से अधिक का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। डोभी: चंदवक थाना क्षेत्र के कोइलारी बाजार में रमेश सिंह के गौरव इंटर प्राइजेज की दुकान का ताला तोड़कर तीन कैमरा, बरसाती गोड़ की दुकान का ताला तोड़कर 1500 नकदी पार कर दिया। अजीत पाल, दीपक राम, भुल्लन यादव व दो अन्य फल की दुकानों का ताला चटकाया लेकिन आस पास के लोग जाग गए। लोगों ने शोर मचाया तो चोर फरार हो गए। सतमेसरा प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर साउंड सिस्टम चोरों ने पार कर दिया। केराकत: कोतवाली क्षेत्र के सेनापुर गांव में बुधवार की रात डॉ. राम लौटन विश्वकर्मा की दवा की दुकान में सेंध काटकर इनवर्टर, बैटरी दो हजार रुपये नकद चोरों ने पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी उस समय हुई जब पीड़ित सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed