{"_id":"5e0501ca8ebc3e87a511a629","slug":"crime-jaunpur-news-vns5018754189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में पत्नी और मां के साथ की आत्मदाह की कोशिश, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली में पत्नी और मां के साथ की आत्मदाह की कोशिश, गिरफ्तार
विज्ञापन
मडिय़ाहूं। बाउंड्रीवाल ढहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने से क्षुब्ध एक व्यक्ति ने गुरुवार को शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर पत्नी और मां के साथ कोतवाली पहुंच गया। वह माचिस निकाल कर तीली जलाने वाला ही था तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसे शांति भंग में चालान कर दिया जहां एसडीएम ने उसे जेल भेज दिया। वहीं उसकी पत्नी और मां को पुलिस ने घर पहुंचा दिया। घटना से कोतवाली परिसर में हड़कंप मच गया।
मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के बारीगांव नेवादा निवासी संतोष तिवारी का पड़ोसी से रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। संतोष तिवारी का आरोप है कि रास्ते को लेकर उनका और पड़ोसी से समझौता हुआ था। उसी समझौते के आधार पर उन्होंने बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया था। लेकिन पिछले सप्ताह मनबढ़ पड़ोसियों ने उनकी बाउंड्री को ढहा दिया। इसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली पुलिस के साथ एसडीएम से भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर संतोष तिवारी गुरुवार को अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर अपनी माँ जड़ावती व पत्नी कंचन देवी के साथ कोतवाली पहुंच गया। कोतवाली परिसर में ही उसने आत्मदाह की कोशिश की। वह माचिस की तीली जलाने जा रहा था तभी वहा मौजूद सिपाहयों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने संतोष को शांति भंग में चालान कर दिया। एसडीएम ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि उसकी मां व पत्नी को घर भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी अवधेश शुक्ला का कहना है कि राजस्व के मामले में सीधे पुलिस हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। जब तक एसडीएम का कोई आदेश पुलिस को नहीं मिल जाता है तबतक पुलिस कुछ नहीं कर सकती। कोतवाली में आत्मदाह की कोशिश करने वाले को पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया है।