फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   crime

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

Tue, 10 Sep 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया तिराहे के पास मंगलवार को दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा उसका पति घायल हो गया। उसपर सवार महिला के दो बच्चे बाल बाल बच गए। घायल पति को भी प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी मोनू अंसारी(28) नगर के शेख मोहामिद मोहल्ले में स्थित एक होटल में कर्मचारी है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अबीरगढ़ मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। वह मंगलवार को दोपहर केराकत के रास्ते वाराणसी जाने के लिए निकला था। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया स्थित ंप से पेट्रोल लेकर जैसे ही सड़क पर पहुंचा तभी सड़क किनारे बनी नाली में बाइक असंतुलित हो गई। बाइक पर पीछे बैठी मोनू की पत्नी मोनी बेगम (26) सड़क पर गिर पड़ी। तभी पीछे से आ रहे ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि मोनू को हल्की चोट आई। बाइक पर सवार उसका बेटा साहिल अंसारी (08) और बेटी खुशी (06) बाल बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मोनू को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया। महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed