फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Crime in Jaunpur Varanasi and Mughalsarai handed over investigation to GRP team

सभासद हत्याकांड: जौनपुर, वाराणसी और मुगलसराय जीआरपी टीम को सौंपी जांच

Wed, 03 Feb 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Crime in Jaunpur Varanasi and Mughalsarai handed over investigation to GRP team
जौनपुर। सभासद बाला लखंदर यादव की हत्या के मामले में तीसरे दिन भी जीआरपी को कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। जीआरपी ने मंगलवार की रात में भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कुछ लोगों को हिरासत में भी लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी जीआरपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने तीन टीम गठित की है।
विज्ञापन

जीआरपी जौनपुर के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह के अलावा जीआरपी वाराणसी और मुगल सराय के इंस्पेक्टर के नेतृत्व में अलग अलग टीम गठित की गई है। सभासद बाला यादव की हत्या के मामले में उनके छोटे भाई जितेंद्र यादव की तहरीर पर जीआरपी ने मड़ियाहूं के ब्लाक प्रमुख लालप्रताप यादव समेत तीन के खिलाफ नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच कर रही टीम ने प्रापर्टी डीलिंग और जमीन से संबंधित विवादों को केंद्र में रखकर घटना की तफ्तीश शुरू की है। सिटी स्टेशन से नईगंज मार्ग और मड़ियाहूं पड़ाव की तरफ जाने वाली सड़क किनारे लगे कुछ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। जीआरपी के सूत्रों की माने तो नईगंज की तरफ जाने वाली सड़क पर एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में घटना के आस पास के टाइम पर ही एक बाइक सवार संदिग्ध नजर आ रहे हैं। उस फुटेज को लेकर भी तफ्तीश की जा रही है। जीआरपी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रात में कुछ संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी गई थी लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed