फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cricket Haryana and Bhadohi team reached the final

Jaunpur News: क्रिकेट हरियाणा व भदोही की टीम पहुंची फाइनल में

Sun, 26 Feb 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Cricket Haryana and Bhadohi team reached the final
मीरगंज क्षेत्र के करियांव प्रीमियर लीग द्वारा आयोजित अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता केपीएल ट्राफी में शनिवार को हुए अलग-अलग सेमीफाइल मैच में जीत दर्ज करके हरियाणा व भदोही की टीम फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच जौनपुर व हरियाणा की टीम के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में जौनपुर की टीम ने 82 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में उतरी हरियाणा की टीम ने जीत दर्ज करके फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार के बक्सर की टीम को हराकर भदोही मोढ़ की टीम पहले ही फाइनल में पहुंची है। करियांव प्रीमियर लीग के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि केपीएल ट्राफी का शुभारंभ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉक्टर योगेश प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक राजपति, पूर्व निदेशक गिरजा शंकर तिवारी, डॉक्टर संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष नारायण सेठ, अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रधान आशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed